चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, 9 हजार यात्रियों को सुरक्षित कराया पार

Aadesh Live Admin
1 Min Read

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीड़बासा हेलीपैड के समीप स्लाइडिंग जोन में यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए SDRF ने मोर्चा संभाला। मंगलवार को पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम ने लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं सुरक्षा अभियान चलाया।

प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी

स्लाइडिंग जोन में पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के बीच SDRF जवानों ने यात्रियों को सुरक्षित तरीके से मार्ग पार कराया। अभियान के दौरान करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित रूप से स्लाइडिंग जोन के आर-पार कराया गया।

विषम परिस्थितियों में जुटी रही टीम

SDRF के अनुसार, चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए टीम पूर्व में भी लगातार राहत और रेस्क्यू कार्य करती रही है। प्रभावित मार्ग और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिकारियों के अनुसार, पैदल मार्ग के संवेदनशील हिस्सों में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए SDRF की टीमें लगातार निगरानी और आवश्यक राहत कार्य कर रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *